Responsive Full Width Slider

जमशेदपुर में ‘फोटो-वीडियो एक्सपो’ के पोस्टर का विमोचन, दिल्ली में 30 अगस्त से होगा राष्ट्रीय आयोजन

By Sanjana Das

Published :

Follow
जमशेदपुर में ‘फोटो-वीडियो एक्सपो’ के पोस्टर का विमोचन, दिल्ली में 30 अगस्त से होगा राष्ट्रीय आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के ‘फोटो-वीडियो एक्सपो’ के आधिकारिक पोस्टर का गुरुवार को जमशेदपुर में विमोचन किया गया। ‘आकार’ के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय एक्सपो 30 अगस्त, 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित होगा।

यह भी पढे : रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

एक्सपो में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों, आधुनिक उपकरणों और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़े प्रोफेशनल्स को नई तकनीक और उपकरणों से परिचित कराना है।

स्थानीय फोटोग्राफरों को मिलेगा सीखने का मौका

पोस्टर विमोचन के मौके पर फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। एसोसिएशन के सचिव दलजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से स्थानीय फोटोग्राफरों को नई तकनीकों को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि एक्सपो में आधुनिक उपकरणों और तकनीकों की जानकारी हासिल कर फोटोग्राफर अपने काम की गुणवत्ता और कौशल को और बेहतर कर सकते हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर काम करने वाले फोटोग्राफरों को इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों को समझने में भी मदद मिलती है।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव दलजीत सिंह, सह सचिव राजेश चौहान, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, कार्यकारी सदस्य ओम प्रकाश और पूर्व सचिव रुपेश प्रजापति समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट