सोशल संवाद/ डेस्क : कियारा आडवाणी इन दिनों यश स्टारर ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा को करीब 10 साल पुरानी फिल्म ‘की एंड का’ के सीक्वल ‘की एंड का 2’ में मुख्य भूमिका के लिए विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सलमान खान के ‘Sonam, It’s Done Bro’ पर सोनम वांगचुक का जवाब, बोले- ‘सबकी मजबूरियां होती होंगी’
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मेकर्स ‘की एंड का 2’ के लिए नई कहानी तैयार कर रहे हैं। यानी सीक्वल की कहानी पिछली फिल्म की कहानी को सीधे आगे बढ़ाने के बजाय एक नए अंदाज में पेश की जा सकती है। हालांकि, कियारा की कास्टिंग को लेकर अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
कियारा की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ में वह यश, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
अगर कियारा ‘की एंड का 2’ का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर के लिए एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट हो सकता है। फिलहाल फैंस को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।









