सोशल संवाद/जमशेदपुर : शहर की प्रतिभाशाली युवती मंदीप कौर ने राष्ट्रीय स्तर के फैशन मंच पर अपनी अलग पहचान बनाते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दिल्ली में आयोजित एक भव्य फैशन शो में उन्हें ‘ब्रांड मास्टर’ के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।

यह भी पढे : Aamir Khan-Sonam Wangchuk: ‘3 Idiots’ विवाद पर सोनम का आमिर को मजेदार जवाब, ‘गजनी में थे तो भूल गए होंगे’
यह प्रतिष्ठित फैशन शो प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रितु जैज़ द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में देश-विदेश के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। विशेष रूप से निकारागुआ गणराज्य के दूतावास की उपस्थिति और मेजर जनरल अनील राज सिंह खालोन की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया
मंदीप कौर की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वह वर्ष 2025 में मिस ग्लैम का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। फैशन और ग्लैमर की दुनिया में लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभाव छोड़ा है।
लगातार दूसरे वर्ष किसी बड़े फैशन मंच से जुड़ना मंदीप के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके व्यक्तिगत करियर को नई पहचान दी है, बल्कि जमशेदपुर का नाम भी राष्ट्रीय फैशन जगत में गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर मंदीप कौर ने आयोजन समिति और फैशन डिजाइनर रितु जैज़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नए अवसरों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।मंदीप की इस सफलता पर उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। जमशेदपुर के लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









