Responsive Full Width Slider

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में 2 दिन का राजकीय शोक, 7 सितंबर को स्कूल-दफ्तर बंद

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Two-day state mourning in Jharkhand following the demise of Sudivya Kumar Sonu

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, JMM में शोक की लहर

राजकीय शोक के दौरान राज्य के उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस अवधि में किसी भी तरह के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

7 सितंबर को स्कूल और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

राजकीय शोक के तहत 7 सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय, स्कूल और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। वहीं 6 और 7 सितंबर को राज्य में कोई भी राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्य में शोक की आधिकारिक अवधि निर्धारित कर दी गई है।

56 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार सुबह 56 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने इलाज का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सुदिव्य कुमार सोनू हेमंत सोरेन सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य, नगर विकास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी थी।

JMM कैंप ऑफिस में झुका पार्टी का झंडा

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सम्मान में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने कैंप ऑफिस में पार्टी का झंडा झुका दिया है। पार्टी की ओर से प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है कि सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर विधानसभा नहीं लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह क्षेत्र गिरिडीह में ही किया जाएगा।

कांग्रेस ने लोकभवन मार्च और SIR बैठक स्थगित की

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शोक की इस घड़ी को देखते हुए 7 सितंबर को प्रस्तावित लोकभवन मार्च-प्रदर्शन और 8 सितंबर को SIR को लेकर होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पश्चिमी सिंहभूम में भी कार्यक्रम स्थगित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का असर पश्चिमी सिंहभूम जिले में होने वाले कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मान समारोह स्थगित कर दिया है। इसके अलावा 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों के मुताबिक इन कार्यक्रमों की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड की राजनीति, JMM संगठन और गिरिडीह समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शोक का माहौल है। उनके निधन के बाद सरकार और राजनीतिक दलों की ओर से लगातार श्रद्धांजलि और संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट