Responsive Full Width Slider

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में 10वें महारक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 630 यूनिट रक्त संग्रह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Successful organization of the 10th mega blood donation camp at Ramkrishna Forgings Limited

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर निभाते हुए रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में रामकृष्णा फाउंडेशन के अंतर्गत आज 10वें महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं बी.बी.डी.ए. (BBDA) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़े : महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन उड़ाना सीखेंगी छात्राएं

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शक्ति सेनापति एवं प्लांट हेड कृष्णा कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और यह एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं रक्तदाताओं के सेवा भाव और सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

शिविर में कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने अत्यंत उत्साह के साथ रक्तदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कुल 630 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया, जो किसी भी संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस रक्त का उपयोग आपातकालीन परिस्थितियों, दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जाएगा।

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड सदैव अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी रही है। कंपनी प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करती है तथा केवल अपने कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए 24×7 रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहती है। कंपनी का मानना है कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सेवा ही एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट संस्था की पहचान है।

कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन सुरक्षा इंचार्ज श्री नवीण सिन्हा द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं स्वयंसेवकों के बीच समन्वय स्थापित कर शिविर को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया।

इस सफल आयोजन में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह लोधी (CHRO), मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटूआ, रणवीर सिंह तोमर, आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुष्मिता, गोपाल सिंघ्देव, बिजय सिंह, रजनी कुमारी, शिप्रा, अंकिता चौधरी, ललन सिंह, बिद्याधर महतो, ललन कुमार, निशांत, विधान शर्मा, जीतेन्द्र पासवान, जनार्दन पारित, तापस पाल, प्रदीप बिस्वास, राजू सिन्हा, धनञ्जय, अमरदीप, अमन कुमार, अरुण सिंह, प्रेम, विशाल, संतोष महाकुड़, सुमन रॉय, रविशेखर तिवारी, पंकज मिश्रा, राकेश सिंह, चिमनलाल, डॉक्टर दिलीप कुमार, विष्णु घोष, सहित कंपनी के सभी कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं, जमशेदपुर ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम, बी.बी.डी.ए. के प्रतिनिधियों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति कंपनी प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---