Responsive Full Width Slider

भाजपा परसुडीह मंडल का कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
BJP Parsudih Mandal Karyakarta Felicitation Ceremony Concludes

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी, परसुडीह मंडल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह रविवार को देवराज पैलेस, परसुडीह में मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़े : रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में 10वें महारक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 630 यूनिट रक्त संग्रह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंहा उपस्थित रहे। इसके साथ ही मोची राम बाउरी जी, कमलेश सिंह , संजीव कुमार जी एवं जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में परसुडीह मंडल के सभी पदाधिकारीगण एवं विभिन्न शक्ति केंद्रों के संयोजकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का आह्वान किया गया।

मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा जी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परसुडीह मंडल को संगठनात्मक रूप से और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मान केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण और योगदान को नमन करने का अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---