सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन टेल्को हिलटॉप स्कूल में किया गया। जिसके उद्घाटन करता टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया ने दीप प्रज्वलित कर किए।इस अवसर पर टाटा मोटर्स से सौमिक राय, मानसी की अध्यक्ष मनीषा छारिया, रीना पदन,मौशमी दास, डॉ आयुष कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ रोशली बोई,डिंपल मालवणी, काउंसलर चंदेश्वर खा, प्रचार्या मीना विल्खु,उमा तिवारी,संगीता हलधर, प्रीति सिन्हा,सुमिता डे, संस्था मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा, महासचिव बिजेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, राज कुमार सिंह,कौशलेश तिवारी, अनिल गिरी, राजेश पांडेय, योगेश पांडेय,संजय प्रसाद,अंकिता सिंह उपस्थित रहे।
यह भी पढे : Tata Main Hospital Organises Ponseti Technique Workshop for Clubfoot Correction
मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड ने कहा कि संस्था मुस्कान शहर में बहुत बढ़िया कार्यकर रही है।कोई समस्या हो तो संस्था मुस्कान से संपर्क कर तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। मुस्कान का 24 घंटे हेल्पलाइन नम्बर 8092867918 पर निःशुल्क काउंसलिंग (गोपनीय) प्राप्त कर सकते हैं तनाव होने पर।
टाटा मोटर्स अस्पताल की मनोचिकित्सक एवं कांसलर डॉ रोशली बोई,डिंपल मालवणी, काउंसलर चंदेश्वर खा ने छात्रों को तनाव दूर करने के एक से बढ़कर एक उपाय बताए जिसे परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सके, जिसे छात्रों ने बारीकी से उपायो को समझा।
वही मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि 13 वर्षों से शहर में तनाव से ग्रसित लोगो को निःशुल्क सेवा प्रदान करते आ रही है, जिसका उद्येश्य – सभी तनाव मुक्त रहें सभी के चेहरों पर हो मुस्कान। जिसमें छात्र- छात्राओं,उनके अभिभावकों एवं कंपनियों के पदाधिकारियों को भी लाभ मिल रहा है। संस्था मुस्कान टीम के द्वारा अभी तक उचित परामर्श देकर करीब 44 लोगों की जाने बचाई है जिसके लिए टाटा मोटर्स के द्वारा संस्था मुस्कान को अलंकार अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।
इस तरह के समस्या आते है जिसका निवारण संस्था कर रही है:-
परीक्षा में मन पसंद अंक या कोर्स ना मिलना, अभिभावकों का दबाव पढ़ाई पर दूसरों से तुलनात्मक
काम का दबाव में, प्रेम प्रसंग, परिवारिक विवाद (अवैध संबंध पर पत्नी का शक) ,उचित परामर्श दे कर रोक थाम किया जाता है ।
यह भी पढे :
संस्था के महासचिव काउंसलर बिजेंद्र कुमार ने बताया जीवन में तनाव होना जरूरी जैसे चाय में चीनी,कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका शीतल सिंह ने किया।










