Rinku Singh Priya Saroj Wedding: 4 दिसंबर को होगी शादी, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Rinku Singh Priya Saroj Wedding: 4 दिसंबर को होगी शादी, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Rinku Singh Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख आखिरकार तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे। शादी की तारीख और वेन्यू तय होने के बाद दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह भी पढे : Kranti Gaud पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 10% जुर्माना; Asia Cup Final में हुई थी गलती

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चा होती रही। अब करीब 15 महीने बाद शादी की तारीख सामने आ गई है।

4 दिसंबर को लखनऊ में होगी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का विवाह समारोह लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक शादी में परिवार के सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों और खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं।

प्रिया सरोज के पिता और केराकत से विधायक तूफानी सरोज ने भी शादी की तारीख और जगह की पुष्टि की है। उनके मुताबिक दोनों परिवारों की सहमति से विवाह की तारीख तय की गई है।

सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी बातचीत

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी की शुरुआत किसी क्रिकेट मैच या राजनीतिक कार्यक्रम से नहीं हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

प्रिया की बहन के काम को प्रमोट कराने के सिलसिले में रिंकू से संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया। बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को परिवार के सामने रखा।

परिवार को मनाने में लगा करीब तीन साल का वक्त

इस रिश्ते को शादी तक पहुंचाना दोनों के लिए आसान नहीं था। प्रिया सरोज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि उनकी शादी एक IAS अधिकारी से हो। परिवार की ओर से दूसरे रिश्ते भी आने लगे थे।

हालांकि, प्रिया ने अपने परिवार को रिंकू के साथ शादी के लिए मनाया। रिपोर्ट के अनुसार परिवार की सहमति हासिल करने में करीब तीन साल का समय लगा। इस दौरान रिंकू अपने क्रिकेट करियर और प्रिया अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देती रहीं।

रिंकू की पांच छक्कों वाली पारी ने भी बढ़ाया भरोसा

रिंकू सिंह ने 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL मुकाबले में एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे। इस पारी के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

रिंकू ने राज शमानी के साथ बातचीत में बताया था कि इस पारी के बाद प्रिया काफी भावुक हुई थीं। उन्होंने यह भी बताया था कि उस समय प्रिया के पिता रिंकू को क्रिकेट के लिहाज से ज्यादा नहीं जानते थे।

जून 2025 में हुई थी सगाई

करीब तीन साल तक परिवार को मनाने के बाद दोनों ने 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में सगाई की थी। समारोह में परिवार और करीबी लोगों के अलावा क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई चेहरे भी पहुंचे थे।

सगाई के बाद से ही फैंस को दोनों की शादी की तारीख का इंतजार था। अब 4 दिसंबर 2026 की तारीख तय होने के साथ यह इंतजार भी खत्म हो गया है।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद में प्रवेश किया था। उनके पिता तूफानी सरोज भी राजनीति में सक्रिय हैं और केराकत से विधायक हैं।

वहीं रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में खास तौर पर अपनी आक्रामक टी20 बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। 2023 की पांच छक्कों वाली पारी ने उन्हें क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खास पहचान दिलाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट