सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में होमगार्ड (गृह रक्षक) के 772 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से गढ़वा जिले के ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढे : Fridge Storage Tips: फ्रिज में इन 6 चीजों को रखने की न करें गलती, स्वाद और क्वालिटी हो सकती है खराब
इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं महिला कोटे में 5 प्रतिशत पद विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन की शुरुआत: 11 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का 7वीं या 10वीं पास होना जरूरी है।
ग्रामीण होमगार्ड पद के लिए उम्मीदवार को उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 19 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एग्जामिनेशन, हिंदी राइटिंग प्रोफिशिएंसी टेस्ट और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
फिजिकल एग्जामिनेशन
सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष: न्यूनतम लंबाई 162 सेमी
एससी/एसटी वर्ग के पुरुष: न्यूनतम लंबाई 157 सेमी
सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: न्यूनतम लंबाई 148 सेमी
हिंदी राइटिंग प्रोफिशिएंसी टेस्ट
कुल अंक: 100
न्यूनतम अंक: 30
टेक्निकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट
शहरी तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों की अलग से तकनीकी ज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए: 100 रुपये
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मानदेय/वेतन दिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 7वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- अन्य जरूरी दस्तावेज
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक: recruitment.jharkhand.gov.in
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पद, जिले, योग्यता और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी जरूर जांचें।










