सोशल संवाद/बड़बिल रिपोर्ट (संजय सिन्हा) : ओडिशा के समुद्र तट के पास Mahanadi Offshore Basin में प्राकृतिक गैस की खोज से देश के ऊर्जा क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ONGC ने कोणार्क तट से करीब 43 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर एक Deepwater Exploration Well में प्राकृतिक गैस मिलने की जानकारी दी है। यह खोज Samudra Manthan अभियान के तहत की गई है।
यह भी पढे : माओवादी ठिकानों पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, इंसास और AKM राइफल समेत 232 गोलियां बरामद
ONGC के अनुसार, MN-DW18-1-H-D (MDW-28) नामक कुएं में 1,441 से 1,452 मीटर की गहराई के बीच गैस की मौजूदगी पाई गई। कुएं को करीब 1,623 मीटर की लक्ष्य गहराई तक ड्रिल किया गया था। 18 सितंबर को गैस मिलने के बाद से कुएं में उत्साहजनक फ्लो और स्थिर रिजर्वायर प्रेशर दर्ज किया गया है।
यह कुआं Mahanadi Basin में ONGC के मौजूदा Deepwater Exploration Campaign के तहत ड्रिल किया गया पहला कुआं है। इसकी समुद्र तट से अपेक्षाकृत कम दूरी भविष्य में गैस के विकास और बाजार तक पहुंचाने में मददगार हो सकती है। हालांकि, इसके लिए आगे Appraisal और Commercial Evaluation किया जाएगा।
फिलहाल ONGC ने इस खोज से जुड़े गैस भंडार की अनुमानित मात्रा या संभावित उत्पादन क्षमता का खुलासा नहीं किया है। इसलिए इसे अभी सीधे तौर पर बड़ा व्यावसायिक गैस भंडार कहना जल्दबाजी होगी। आगे की जांच के बाद ही इसकी वास्तविक क्षमता और व्यावसायिक उपयोगिता स्पष्ट हो सकेगी।
यह खोज भारत के Deepwater Exploration और घरेलू ऊर्जा संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ONGC के मुताबिक, इस खोज को क्षेत्र में मौजूद अन्य खोजों के साथ साझा सुविधाओं के जरिए विकसित करने की संभावना भी आगे की समीक्षा के बाद देखी जा सकती है।












