Dr Abhishek Child Care

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर जीता गोल्ड

By Riya Kumari

Published :

Follow
Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर जीता गोल्ड
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। 26 सितंबर को खेले गए फाइनल में भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में 37-34 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला कबड्डी में अपना चौथा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल हासिल किया।

यह भी पढे : Asian Games 2026: शूटिंग में भारत का धमाका, सुरुचि सिंह-कमलजीत ने जीता गोल्ड; ऐश्वर्य, रुद्राक्ष और नीरज को सिल्वर

फाइनल में भारत ने बनाई बढ़त

भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पहले हाफ में 22-16 की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी की और अंतर को कम करते हुए भारत की बढ़त को सिर्फ एक अंक तक ला दिया था।

हालांकि, भारतीय डिफेंस ने आखिरी चरण में संयम बनाए रखा और ईरान को बढ़त लेने का मौका नहीं दिया। भारत ने अंत में 37-34 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में नेपाल को दी थी मात

फाइनल से पहले भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई थी। उस मुकाबले में भारत ने तीन बार नेपाल को ऑल-आउट किया था। रेडिंग में संजू देवी ने अहम भूमिका निभाई थी।

महिला कबड्डी में चौथा एशियन गेम्स गोल्ड

भारत ने महिला कबड्डी को एशियन गेम्स में शामिल किए जाने के बाद 2010, 2014 और 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में ईरान ने भारत को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब 2026 में ईरान को हराकर भारत ने फिर से गोल्ड अपने नाम कर लिया है।

इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एक बार फिर एशियाई खेलों में अपना दबदबा कायम किया है।

भारत के पुरुषों की टीम भी फाइनल में

महिला टीम के बाद भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के पास भी गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान के खिलाफ खेला जाना है। इस तरह भारत के पास एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण जीतने का अवसर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator