सोशल संवाद/डेस्क : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने असिस्टेंट ऑफिसर के 15 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग में की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अक्तूबर 2026 है।
योग्यता : 60% अंकों के किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ मास कम्युनिकेशन / जर्नलिज्म/एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशंस में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया हो।
वेतन: 30,000 से 1,30,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 29 वर्ष हो।
चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।
आवेदन शुल्क : 500 रुपये। एससी / एसटी वर्ग, दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
- एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट (careers.ntpc.co.in) पर जाएं। होमपेज पर करियर विक्लप पर क्लिक करें।
- अब नये पेज ‘Recruitment of
- Assistant Officer (Corporate Communication)…’ नाम से भर्ती से संबंधित विज्ञापन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।
- नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें। अब पिछले पेज पर वापस आए और अप्लाई लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।











