सोशल संवाद / डेस्क : क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भी नजर आएंगे। सचिन ने OpenAI के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान किया है। इस सहयोग के जरिए वह ChatGPT के अलग-अलग इस्तेमाल को एक्सप्लोर करेंगे और अपने अनुभव लोगों के साथ साझा करेंगे।
यह भी पढे : WhatsApp Account Ban: छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, इन 4 कामों से बचें
Sachin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझेदारी की जानकारी देते हुए बताया कि ChatGPT उनके लिए सिर्फ सवालों के जवाब हासिल करने का माध्यम नहीं है। उन्होंने कहा कि AI टूल ने उनकी जिज्ञासा को आगे बढ़ाने में मदद की है और रोजमर्रा के कुछ कामों में भी इसका इस्तेमाल किया है।
ChatGPT से प्लान की फैमिली ट्रिप
Sachin Tendulkar ने बताया कि उन्होंने हाल की फैमिली ट्रिप की प्लानिंग ChatGPT की मदद से की। उन्होंने कहा कि उनके मन में अक्सर एक सवाल से दूसरा सवाल पैदा होता है और ChatGPT ने इस जिज्ञासा को आगे बढ़ाने में मदद की है।
Sachin Tendulkar अब यह जानना चाहते हैं कि ChatGPT का इस्तेमाल और किन-किन कामों के लिए किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को भी अपनी रुचि या किसी सवाल से शुरुआत करके AI को आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया।
ChatGPT ने सचिन को पहचानने का गेम भी खेला
OpenAI के साथ साझेदारी की घोषणा के साथ सचिन ने एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वह ChatGPT के साथ एक मजेदार guessing game खेलते नजर आए। सचिन ने AI से कहा कि वह केवल 10 सवाल पूछकर उनकी पहचान बताए। सवाल-जवाब के बाद ChatGPT ने सही जवाब दिया।
भारत में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर फोकस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह साझेदारी कई वर्षों के सहयोग के तौर पर तैयार की गई है। इसका फोकस भारत में लोगों को AI और ChatGPT के रोजमर्रा के इस्तेमाल से परिचित कराने पर है। इसमें कंटेंट, कैंपेन और अलग-अलग अनुभवों के जरिए ChatGPT के व्यावहारिक उपयोग दिखाए जाने की योजना है।
सचिन के मुताबिक, लोग किसी सवाल, आइडिया या अपनी रुचि के विषय से AI का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। उनका कहना है कि ChatGPT के साथ मिलकर वह खुद भी इसके नए उपयोगों को एक्सप्लोर करेंगे और जो उपयोगी लगेगा, उसे दूसरों के साथ साझा करेंगे।











