Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Youths mobile snatched in broad daylight in Ulidih
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित युवक ने तत्काल इसकी सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दी।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Crime News: पुलिस चेकिंग से भागी तेज रफ्तार कार के दोनों टायर फटे, शराब और हॉकी बरामद

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश युवक के पास पहुंचे और मौका मिलते ही उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना दिनदहाड़े होने के कारण स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी गई।

इधर, एक ही दिन में शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छिनतई की घटनाएं सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सोनारी थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना सामने आई है। वहीं, उलीडीह में युवक से मोबाइल की छिनतई की वारदात ने शहर में सक्रिय छिनतई गिरोह को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator