Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Mumbai Metro में लगा ‘Spit Bin’, लेकिन थूकने पर ₹500 जुर्माना; वायरल फोटो ने खड़े किए सवाल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Mumbai Metro में लगा 'Spit Bin', लेकिन थूकने पर ₹500 जुर्माना; वायरल फोटो ने खड़े किए सवाल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मुंबई मेट्रो स्टेशन पर लगा एक Touchless Spit Bin इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सुविधा का मकसद यात्रियों को थूकने के लिए एक निर्धारित जगह देना बताया जा रहा है, लेकिन मामला इसलिए दिलचस्प हो गया क्योंकि मेट्रो के नियमों में परिसर में थूकने पर ₹500 जुर्माने का प्रावधान है।

यह भी पढे : Social Media Age Limit: 18 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वायरल तस्वीर मुंबई के एक Maha Mumbai Metro स्टेशन की बताई जा रही है। इसमें एक टचलेस बिन दिखाई दे रहा है, जिसके ऊपर यात्रियों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की गई है। साइन पर इसे “World’s First Defined Place to Spit” बताया गया है और इसके इस्तेमाल के निर्देश मराठी और अंग्रेजी में दिए गए हैं।

मेट्रो में थूकने पर ₹500 का जुर्माना

मामला तब चर्चा में आया जब लोगों ने मेट्रो के मौजूदा नियमों की ओर ध्यान दिलाया। India Today के मुताबिक, MMRC की आधिकारिक नियमावली में Section 59(1) के तहत थूकने या यात्रियों की सुविधा में बाधा डालने पर ₹500 का जुर्माना, टिकट या पास जब्त करने और यात्री को मेट्रो से हटाने का प्रावधान बताया गया है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है कि अगर मेट्रो परिसर में थूकना नियमों के तहत दंडनीय है, तो फिर Spit Bin लगाने का उद्देश्य क्या है? कुछ लोग इसे स्वच्छता बनाए रखने की व्यावहारिक कोशिश मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे थूकने की आदत को बढ़ावा मिलने का संदेश जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

इस सुविधा की तस्वीर X यूजर Zoru Bhathena ने शेयर की थी। इसके बाद लोगों के बीच मेट्रो की स्वच्छता व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की आदत को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे व्यावहारिक समाधान बताया, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि सार्वजनिक जगहों पर थूकने की समस्या को रोकने के बजाय उसके लिए अलग सुविधा क्यों बनाई गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator