सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस Dia Mirza ने बेटों की परवरिश को लेकर एक अहम संदेश शेयर किया है। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि बच्चों को कम उम्र से ही सम्मान, सहानुभूति, सीमाओं (Boundaries) और Consent की समझ दी जानी चाहिए। दीया ने कहा कि बेटों को यह सिखाना जरूरी है कि किसी की असहमति या असहजता का सम्मान कैसे किया जाए।
यह भी पढे : Urvashi Rautela की टीम का AI कंपनी पर कानूनी कार्रवाई का दावा, ₹7,000 करोड़ हर्जाने की मांग
दीया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी को हर दिन दूसरों के प्रति देखभाल, सम्मान, सहानुभूति और दयालुता का महत्व समझाने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह भी सिखाया जाना चाहिए कि किसी के असहज महसूस करने के संकेतों को पहचाना जाए और व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान किया जाए।
‘Consent सिर्फ No की गैरमौजूदगी नहीं’
दीया ने Consent को लेकर अपनी बात बेहद स्पष्ट तरीके से रखी। उनके मुताबिक, सहमति का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि सामने वाले ने ‘नहीं’ नहीं कहा, बल्कि इसमें इच्छा और सहजता से दिया गया ‘हां’ शामिल होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति पर दूसरे की अटेंशन, अफेक्शन या इंटीमेसी का कोई अधिकार नहीं है।
Rejection को समझना भी जरूरी
एक्ट्रेस ने बच्चों को Rejection यानी अस्वीकृति को सही तरीके से स्वीकार करना सिखाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी का इंकार अपमान नहीं है और उसे चुनौती देने, मनाने या बातचीत के जरिए बदलने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
‘बेटियों को नुकसान से बचना नहीं, बेटों को नुकसान न पहुंचाना सिखाएं’
दीया ने अपनी पोस्ट में एक संदेश साझा किया- “Don’t raise girls to avoid harm. Raise boys who won’t cause harm.” यानी बेटियों को नुकसान से बचने के लिए तैयार करने के बजाय बेटों को यह सिखाया जाए कि वे किसी को नुकसान न पहुंचाएं। उनका कहना है कि माता-पिता की ऐसी परवरिश से बच्चों में सम्मान, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने में मदद मिल सकती है।
दीया और उनके पति वैभव रेखी ने 14 मई 2021 को बेटे अव्यान का स्वागत किया था। दीया की यह पोस्ट हाल में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सामने आई चिंताओं के बीच चर्चा में आई है।











