सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड के एक्शन स्टार Vidyut Jammwal अपनी फिटनेस और मार्शल आर्ट्स के लिए मशहूर हैं। अब उन्होंने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘Street Fighter’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ऐसा कारनामा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। विद्युत करीब 15 मिनट तक सांस रोककर ध्यान की मुद्रा में बैठे रहे। इस दौरान उनकी आंखें खुली हुई थीं।
यह भी पढे : Sanjay Dutt: ‘भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती’, संजय दत्त ने PM बनकर पीएम मोदी पर किया तंज
15 मिनट तक सांस रोककर किया ध्यान
मुंबई में आयोजित Street Fighter इवेंट के दौरान विद्युत जामवाल ने मंच पर ध्यान मुद्रा में बैठकर अपनी सांस रोकने की क्षमता का प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करीब 15 मिनट तक इसी अवस्था में रहे। इस दौरान उनकी आंखों से पानी भी आता दिखाई दिया और कुछ समय बाद उनके पैर कांपते नजर आए, लेकिन उन्होंने अपना ध्यान नहीं तोड़ा।
Vidyut Jammwal ने बताया कि इस अभ्यास के पीछे योग से जुड़ी तकनीक है। उन्होंने युवाओं को भी जल्दबाजी से बचने और कुछ समय रुककर खुद पर ध्यान देने का संदेश दिया। उनका कहना था कि लगातार भागने के बजाय कभी-कभी ठहरना भी जरूरी है।
Dhalsim बनकर हॉलीवुड में कदम रखेंगे विद्युत
Vidyut JammwalStreet Fighter में लोकप्रिय किरदार Dhalsim की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म उनके हॉलीवुड करियर की शुरुआत है। Dhalsim का किरदार योग और आध्यात्मिक शक्तियों से जुड़ा हुआ है, इसलिए विद्युत की मार्शल आर्ट्स और योग की ट्रेनिंग इस भूमिका के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Hollywood के काम करने के तरीके की तारीफ
इवेंट के दौरान विद्युत ने हॉलीवुड और बॉलीवुड के काम करने के तरीके में अंतर पर भी बात की। उन्होंने हॉलीवुड के सेट पर अनुशासन की तारीफ करते हुए बताया कि बड़े कलाकारों से लेकर तकनीकी टीम तक समय की पाबंदी का पालन करती है। उन्होंने कहा कि वहां ओवरटाइम के लिए तकनीशियनों को हर अतिरिक्त मिनट का भुगतान किया जाता है।
16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
Street Fighter में Vidyut Jammwal के साथ हॉलीवुड के कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।











