Responsive Full Width Slider

Smriti Mandhana बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह

By Riya Kumari

Published :

Follow
Smriti Mandhana बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल गया है। स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान नियुक्त किया गया है। वह हरमनप्रीत कौर की जगह टीम की कमान संभालेंगी। बीसीसीआई ने 6 अक्टूबर 2026 को मंधाना की नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान किया।

यह भी पढे : Asian Games 2026: ओडिशा CM मोहन चरण माझी का बड़ा ऐलान, हॉकी खिलाड़ियों को 11-11 लाख रुपये

तीनों फॉर्मेट में संभालेंगी कमान

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

Smriti Mandhana को टीम की ऑल-फॉर्मेट कप्तान बनाया गया है। यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में वह भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। इससे पहले वह टीम की उपकप्तान थीं और 18 टी20 इंटरनेशनल तथा 4 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी कर चुकी हैं।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी

Smriti Mandhana की नियुक्ति से पहले हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, वह भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेलना जारी रखेंगी। हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारत ने 2025 महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था।

Smriti Mandhana कप्तानी का अनुभव पहले से मौजूद

स्मृति मंधाना के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव है। उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता।

जिम्बाब्वे सीरीज से शुरू होगा नया दौर

Mandhana की कप्तानी में भारतीय टीम का अगला बड़ा अभियान जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज होगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 16 अक्टूबर से तीन टी20 और इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

Smriti Mandhana ने कप्तानी मिलने को अपने लिए बेहद खास सम्मान बताया है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर के योगदान की भी सराहना की और कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत के साथ निभाने की कोशिश करेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट