हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के बाद हिंद एकता संस्था का रक्तदान शिविर स्थगित

By Riya Kumari

Published :

Follow
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के बाद हिंद एकता संस्था का रक्तदान शिविर स्थगित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन के बाद हिंद एकता सामाजिक संस्था ने 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को स्थगित कर दिया है। यह शिविर स्वर्गीय रतन टाटा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जाना था।

यह भी पढे : Rupi Soren Death: राज्यपाल ने हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, बोले- दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं

Sunrise Enclave

संस्था की ओर से बताया गया कि रूपी सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक का माहौल है। ऐसे में संस्था ने संवेदना व्यक्त करते हुए रक्तदान शिविर को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

रतन टाटा की स्मृति में होना था रक्तदान शिविर

हिंद एकता सामाजिक संस्था की ओर से स्वर्गीय रतन टाटा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा था। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही थीं। संस्था का उद्देश्य रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों की मदद करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

नई तारीख की जल्द होगी घोषणा

संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने बताया कि रक्तदान शिविर की नई तारीख जल्द तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को स्थगित किया गया है, रद्द नहीं। नई तारीख की जानकारी संस्था की ओर से जल्द साझा की जाएगी।

हिंद एकता सामाजिक संस्था ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले लोगों से नई तारीख की घोषणा तक इंतजार करने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट