सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप ने पहली बार थामा माइक, टोरंटो में स्टेज पर गुनगुनाया गाना

By Riya Kumari

Published :

Follow
सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप ने पहली बार थामा माइक, टोरंटो में स्टेज पर गुनगुनाया गाना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कनाडा के टोरंटो में सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम कॉन्सर्ट के दौरान नन्हे शुभदीप ने मंच पर माइक थामा और अपनी मासूम आवाज में गाना गुनगुनाया। इस पल ने वहां मौजूद प्रशंसकों को भावुक कर दिया और उन्हें अपने पसंदीदा गायक की याद आ गई।

यह भी पढे ; Bigg Boss 20: Manish Goel बने सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड, सलमान खान ने दिया घरवालों को सरप्राइज

पहली बार मंच पर माइक थामते दिखे शुभदीप

Sunrise Enclave

टोरंटो में सिद्धू मूसेवाला के ‘Signed to God’ वर्ल्ड टूर के उद्घाटन कार्यक्रम में उनके माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर भी मौजूद थे। इसी दौरान छोटे शुभदीप मंच पर पहुंचे और माइक पकड़कर गुनगुनाने लगे। वीडियो में वह अपने बड़े भाई के चर्चित अंदाज में जांघ पर हाथ मारते हुए भी नजर आए।

होलोग्राम के जरिए मंच पर लौटे सिद्धू मूसेवाला

इस कॉन्सर्ट में सिद्धू मूसेवाला को 3D होलोग्राम तकनीक के जरिए मंच पर दोबारा प्रस्तुत किया गया। शो की शुरुआत उनके लोकप्रिय गाने ‘295’ से हुई। इसमें उनकी मूल आवाज और विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया, जिससे दर्शकों को उनका मंच वाला अंदाज फिर से देखने का मौका मिला।

2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके निधन के बाद भी उनके गानों की लोकप्रियता बरकरार है। छोटे भाई शुभदीप का मंच पर माइक थामना उनके प्रशंसकों के लिए एक भावुक पल बन गया

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---