Kriti Sanon New Horror Movie: कृति सेनन की नई हॉरर फिल्म की तैयारी, ‘मिमी’ के बाद मैडॉक के साथ फिर करेंगी सोलो लीड

By Riya Kumari

Published :

Follow
Kriti Sanon New Horror Movie: कृति सेनन की नई हॉरर फिल्म की तैयारी, 'मिमी' के बाद मैडॉक के साथ फिर करेंगी सोलो लीड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री Kriti Sanon एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की एक बड़े बजट की हॉरर फिल्म में नजर आ सकती हैं। खास बात यह है कि इस बार दर्शकों को उनकी फिल्म में हॉरर-कॉमेडी के बजाय डर और रोमांच से भरपूर कहानी देखने को मिल सकती है। फिल्म का नाम और इसकी कहानी फिलहाल सामने नहीं आई है।

यह भी पढे : Krithi Shetty Bollywood Debut: रोहित शेट्टी से खास कनेक्शन, ‘हम तेरे प्यार में’ से हिंदी फिल्मों में बनेंगी लीड एक्ट्रेस

मैडॉक फिल्म्स के साथ कृति सेनन का नया प्रोजेक्ट

Sunrise Enclave

कृति सेनन और मैडॉक फिल्म्स का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों ने पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री प्रोडक्शन हाउस की अगली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

यह फिल्म मैडॉक के साथ कृति का नौवां प्रोजेक्ट बताई जा रही है। हालांकि, इस नई फिल्म को लेकर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘मिमी’ के बाद दूसरी बार सोलो लीड बनेंगी कृति

Kriti Sanon ने फिल्म ‘मिमी’ में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा था। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान भी मिला था।

अब नई हॉरर फिल्म में वह एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैडॉक के साथ यह उनकी दूसरी सोलो लीड फिल्म होगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए अभिनेत्री एक अलग तरह के किरदार और नए फिल्मी जॉनर को आजमाती नजर आएंगी।

हॉरर-कॉमेडी से अलग होगी फिल्म की कहानी?

मैडॉक फिल्म्स ने ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों के जरिए हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण को लोकप्रिय बनाया है। लेकिन कृति सेनन की आगामी फिल्म को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका फोकस पूरी तरह हॉरर पर होगा।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो दर्शकों को अभिनेत्री का एक नया अंदाज देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिल्म की कहानी, किरदार और अन्य कलाकारों से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

‘कॉकटेल 2’ के बाद नए जॉनर में नजर आएंगी Kriti Sanon?

Kriti Sanon लगातार अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ और ‘तेरे इश्क में’ के बाद उन्होंने इस हॉरर प्रोजेक्ट को अपने अगले काम के रूप में चुना है।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख, रिलीज डेट और बाकी कलाकारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म के मेकर्स की घोषणा का इंतजार करना होगा।

कृति सेनन की यह नई फिल्म उनके करियर में एक अलग अनुभव साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि मैडॉक फिल्म्स इस बार दर्शकों के लिए किस तरह की डरावनी कहानी लेकर आता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट