Ranbir Kapoor ने की Sai Pallavi की तारीफ, बोले- आपके साथ स्क्रीन शेयर करना खुशकिस्मती

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ranbir Kapoor ने की Sai Pallavi की तारीफ, बोले- आपके साथ स्क्रीन शेयर करना खुशकिस्मती

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। इसी बीच रणबीर ने अपनी को-स्टार साई पल्लवी की तारीफ करते हुए एक खास वीडियो मैसेज दिया है।

यह भी पढे : कानपुर की डांडिया नाइट में DJ ने बजाया ‘कच्चा बादाम’, गुस्से में दिखीं अंजलि अरोड़ा?

Sunrise Enclave

रणबीर ने साई की ईमानदारी और अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी भी को-स्टार के लिए खुशकिस्मती की बात है।

साई पल्लवी को बताया सीता के किरदार के लिए बेहतरीन

Ranbir Kapoor ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें साई पल्लवी की सबसे अच्छी बात उनकी ईमानदारी लगती है। उन्होंने कहा कि माता सीता के किरदार के लिए वह साई पल्लवी के अलावा किसी और की कल्पना नहीं कर सकते। रणबीर को उम्मीद है कि फिल्म में साई का अभिनय दर्शकों को उनका एक नया रूप दिखाएगा।

तेलुगु में भी दिया खास संदेश

Ranbir Kapoor ने साई पल्लवी के साथ-साथ अपने तेलुगु दर्शकों के लिए भी संदेश दिया। उन्होंने तेलुगु भाषा में दर्शकों के प्यार के लिए धन्यवाद कहा। रणबीर का यह अंदाज साई पल्लवी को भी पसंद आया और उन्होंने उनके संदेश पर खुशी जताई।

यह वीडियो साई पल्लवी के तेलुगु टॉक शो Jayammu Nischayammu Raa with Jagapathi के दूसरे सीजन के प्रोमो में दिखाया गया है। शो में साई पल्लवी पहली मेहमान के रूप में नजर आएंगी।

5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण’

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---