ड्रेस नहीं खरीदने पर छात्र का रजिस्ट्रेशन रोकने का आरोप, AISF ने की कार्रवाई की मांग

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Allegations of student registration being withheld for not purchasing a uniform

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में छात्र का रजिस्ट्रेशन रोकने और अभिभावकों के साथ बाउंसरों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला मे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) झारखंड ने इस मामले को लेकर उपयुक्त से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : साकची जेल की दीवार से सटाकर खड़े हो रहे ट्रक, सुरक्षा पर सवाल

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

AISF के मुकेश रजक ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्र का रजिस्ट्रेशन कॉलेज से निर्धारित यूनिफॉर्म (ड्रेस) नहीं खरीदने के कारण रोक दिया है। संगठन का आरोप है कि छात्र को निष्कासन की धमकी भी दी गई। वहीं, इस मामले में बातचीत करने पहुंचे छात्र के परिजनों के साथ विश्वविद्यालय के बाउंसरों द्वारा धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में AISF झारखंड ने मांग की है कि छात्र का रजिस्ट्रेशन तत्काल बहाल कर उसका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित किया जाए। साथ ही, परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले बाउंसरों और जिम्मेदार प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह मांग AISF झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश रजक ने उठाई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---