Anjali Arora Controversy: अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का कानूनी नोटिस, कानपुर इवेंट विवाद ने पकड़ा तूल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Anjali Arora Controversy: अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का कानूनी नोटिस, कानपुर इवेंट विवाद ने पकड़ा तूल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री Anjali Arora की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कानपुर में आयोजित ‘नगाड़ा नाइट’ कार्यक्रम को बीच में छोड़ने के विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। आयोजक पक्ष ने अंजलि अरोड़ा और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर 1.20 करोड़ रुपये का हर्जाना देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। हालांकि, ये सभी आरोप आयोजक पक्ष की ओर से लगाए गए हैं।

यह भी पढ़े : Silaa Release Date: हर्षवर्धन राणे की फिल्म का पहला पोस्टर जारी, इस दिन बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें अंजलि अरोड़ा मुख्य परफॉर्मर के तौर पर शामिल हुई थीं। आरोप है कि मंच पर ‘कच्चा बादाम’ गाना बजने के बाद वह नाराज हो गईं और कुछ ही देर में कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।

आयोजकों का दावा है कि अंजलि को मंच पर लगभग 45 मिनट तक रहने, परफॉर्म करने और प्रायोजकों व विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित करने की सहमति के तहत बुलाया गया था। उनके जल्दी चले जाने से कार्यक्रम प्रभावित हुआ और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

1 करोड़ रुपये मानहानि और 20 लाख रुपये नुकसान का दावा

रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी नोटिस में कथित मानहानि के लिए एक करोड़ रुपये और कार्यक्रम से जुड़े आर्थिक नुकसान के लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई है। आयोजक पक्ष ने 15 दिनों के भीतर हर्जाना देने के साथ सार्वजनिक माफी की मांग भी की है।

इसके अलावा, आयोजकों की ओर से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के लिए कानपुर के स्वरूप नगर थाने में प्रार्थना पत्र दिए जाने की भी खबर है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।

Anjali Arora ने भी लगाए थे आरोप

इस विवाद में Anjali Arora ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी अव्यवस्थाओं, दुर्व्यवहार और सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक, मंच छोड़ने की वजह केवल ‘कच्चा बादाम’ गाना नहीं, बल्कि वहां की परिस्थितियां थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका विरोध कानपुर या वहां के लोगों से नहीं है और अपने बयान से शहरवासियों को ठेस पहुंचने पर खेद जताया था।

फिलहाल, दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी। 1.20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग वाला नोटिस इस विवाद का नया मोड़ बन गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---