मद्रासी सम्मेलन में अंताक्षरी कार्यक्रम का आयोजन, महाराष्ट्र हितकारी मंडल की टीम ‘आलाप’ रही प्रथम

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Antakshari event organized at the Madrasi Sammelan

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मद्रासी सम्मेलन ने दक्षिण भारत महिला समाज (Dakshina Bharat Mahila Samaj) के सहयोग से मद्रासी सम्मेलन परिसर में अंताक्षरी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मद्रासी सम्मेलन, डीबीएमएस समाज, आंध्र एसोसिएशन और महाराष्ट्र हितकारी मंडल की कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : भाजपा प्रदेश प्रभारी आरती मेहरा ने महरौली जिला कार्यालय में ली बैठक, महिला कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

प्रतियोगिता में महाराष्ट्र हितकारी मंडल की टीम ‘आलाप’ ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम में अंजलि जोशी, नेहा जोशी, अशोक करेडकर और नंदू राठौड़ शामिल थे। वहीं, मद्रासी सम्मेलन की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में चंद्रमौली, आर. रवि, रवि शंकर और सी. यू. रामनाथ शामिल थे।

कार्यक्रम में डीबीएमएस समाज के चेयरपर्सन बी. एस. चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन अंजलि गणेश और शुभा राघवन ने किया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने भी खूब आनंद लिया और ऑडियंस राउंड में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मद्रासी सम्मेलन के चेयरमैन जी. शंकर, सचिव सुब्रमण्यम, कोषाध्यक्ष ए. आर. गोपालन और बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्य एस. शेषाद्रि मौजूद रहे। वहीं, सम्मेलन के अध्यक्ष एस. रमेश, सचिव एन. श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष के. राघवन और संयुक्त सचिव दिलीप कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट