सोशल संवाद / रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के इशारे पर काम कर रहे हैं और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। नवीन ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़े : मद्रासी सम्मेलन में अंताक्षरी कार्यक्रम का आयोजन, महाराष्ट्र हितकारी मंडल की टीम ‘आलाप’ रही प्रथम
SIR और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस पर निशाना
नितिन नवीन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस के सवालों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम कर रही है। ये आरोप भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान लगाए।
झारखंड में 2029 में सरकार बनाने का लक्ष्य
भाजपा अध्यक्ष ने झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का लक्ष्य भी रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल से प्रदेश स्तर तक जनता के मुद्दे उठाने और लोगों के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
नियुक्ति से जुड़े मुद्दों पर चल रहे छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों की मांगों को लेकर सड़क से लेकर न्यायालय तक साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर भी आरोप लगाए।










