आदिवासी सरना क्लब सारजोमडीह गुमानसाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन: नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Conclusion of the three-day football tournament organized by Adivasi Sarna Club Sarjomdih Gumansai

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : आदिवासी सरना क्लब, सारजोमडीह गुमानसाई के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस समापन समारोह में चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े : चक्रवाती तूफान को लेकर कल से 4 दिन यलो अलर्ट

Sunrise Enclave

समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा, “खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। यह न केवल शारीरिक और मानसिक विकास को गति देते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकजुटता और नेतृत्व क्षमता का संचार भी करते हैं। फुटबॉल हमारे क्षेत्र की आत्मा में बसा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं को निखरने और अपनी पहचान बनाने का बेहतरीन मंच मिलता है।”

उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, सबसे महत्वपूर्ण मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और अनुशासन दिखाना है। साथ ही उन्होंने सफल आयोजन के लिए आदिवासी सरना क्लब की पूरी प्रबंध समिति की सराहना की और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सन्नी उरांव के साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में चक्रधरपुर प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजूई, उपप्रमुख विनय प्रधान, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो प्रमुख सचिव ताराकांत सिजूई, झामुमो प्रमुख कोषाध्यक्ष सुनील सुम्बुरूई, सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल गागराई, झामुमो प्रखंड सदस्य संजीत बंकीरा, अमर सिंह बोरदा तथा मुखिया महेंद्र पुर्ती समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट