सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan और Kriti Sanon एक बार फिर फिल्म निर्देशक अमर कौशिक के साथ नजर आए हैं। तीनों की इस मुलाकात के बाद फिल्म ‘भेड़िया 2’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे वरुण धवन ने भी रीपोस्ट किया। वीडियो में तीनों मस्ती करते और भेड़िये की तरह आवाज निकालते नजर आए। इसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ‘भेड़िया 2’ को लेकर कोई नया अपडेट आने वाला है। हालांकि, अभी तक किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़े : 21 साल बाद फिर साथ आए कुमार सानू और उदित नारायण, सनी देओल की फिल्म ‘Suryaa’ में गूंजेगी आवाज
Kriti Sanon की पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता
Kriti Sanon ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन और अमर कौशिक के साथ एक वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक ऐसी मुलाकात, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी और जो आपको ऑब्सेस्ड कर देगी! जुड़े रहिए।’ कृति के इस कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। खासकर ‘ऑब्सेस्ड’ शब्द और वीडियो में तीनों का भेड़िये की तरह आवाज निकालना लोगों को ‘भेड़िया 2’ की याद दिला रहा है।
2022 में रिलीज हुई थी ‘भेड़िया’
Varun Dhawan और Kriti Sanon इससे पहले साल 2022 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ में साथ नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। कहानी भास्कर नाम के एक शख्स की थी, जिसकी जिंदगी भेड़िये के काटने के बाद बदलने लगती है। फिल्म में वरुण धवन ने भास्कर और कृति सेनन ने अनिका का किरदार निभाया था। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है।
क्या ‘भेड़िया 2’ पर काम शुरू हो गया है?
Varun Dhawan, Kriti Sanon और अमर कौशिक की मुलाकात से सीक्वल को लेकर अटकलें जरूर तेज हुई हैं, लेकिन तीनों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। इसलिए फिलहाल ‘भेड़िया 2’ की पुष्टि करना सही नहीं होगा। फैंस को इस मुलाकात के पीछे की वजह जानने के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।










