चाईबासा में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी लदा हाइवा और बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी लदा हाइवा और बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग ने कार्रवाई की है। 27 और 28 अक्टूबर को चलाए गए जांच अभियान के दौरान गिट्टी लदे एक हाइवा और बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : देवउठनी एकादशी से गूंजेगी शहनाई

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

चाईबासा-बारकुंडिया रोड पर पकड़ा गया गिट्टी लदा हाइवा

खान निरीक्षक निखिल दास द्वारा 27 अक्टूबर को की गई जांच के दौरान चाईबासा-बारकुंडिया रोड के समीप हाइवा वाहन संख्या JH01CF-3895 को रोका गया। यह 10 चक्का वाहन था, जिसमें लगभग 720 सीएफटी गिट्टी लदी हुई थी।

जांच में ओवरलोड खनिज परिवहन का मामला सामने आने पर हाइवा को जब्त कर लिया गया। इसके बाद वाहन को संबंधित थाने की अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के लिए सौंप दिया गया।

चालान नहीं दिखाने पर बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

वहीं, 28 अक्टूबर को जांच के दौरान एक ट्रैक्टर में करीब 100 सीएफटी बालू लदी मिली। वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित चालान प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद खनिजों के अवैध परिवहन के मामले में ट्रैक्टर को जब्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द कर दिया गया। विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

जिला खनन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---