टाटा स्टील UISL की टीम ‘रंकिणी’ ने CII झारखंड QC कन्वेंशन में हासिल किया उपविजेता स्थान

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा स्टील UISL की टीम ‘रंकिणी’ ने CII झारखंड QC कन्वेंशन में हासिल किया उपविजेता स्थान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा स्टील UISL (पूर्व में जुस्को) के Utilities Billing Department की क्वालिटी सर्किल टीम ‘रंकिणी’ ने 39वें CII झारखंड QC कन्वेंशन में उपविजेता का स्थान हासिल किया है। 29 और 30 अक्टूबर 2026 को जमशेदपुर के साकची स्थित होटल कनेलाइट में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कंपनी का नाम रोशन किया।

यह भी पढे : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिसकर्मी हिरासत में; एसडीपीओ कर रहे जांच

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

कन्वेंशन में टीम रंकिणी ने ‘वार्षिक जल बिल संग्रह (Annual Water Bill Collection) में सुधार’ विषय पर केस स्टडी प्रस्तुत की। इसमें जल बिल संग्रह की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को विस्तार से बताया गया। टीम की प्रस्तुति को निर्णायकों और उपस्थित लोगों ने सराहा। इसके आधार पर टीम को उपविजेता घोषित किया गया।

बिजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में मिली सफलता

इस उपलब्धि में टीम के समन्वयक बिजय कुमार शर्मा का मार्गदर्शन और टीम लीडर डॉ. नीलिमा महतो का नेतृत्व अहम रहा। टीम के सदस्य डॉ. आशुतोष कुमार झा, गोविंद राजन, हृदय कुमार घोष, जितेंद्र कुमार ठाकुर और सुसाना लकड़ा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Utilities Billing Department के वरिष्ठ अधिकारियों का समय-समय पर मिला सहयोग और मार्गदर्शन भी टीम की सफलता में सहायक रहा।

गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में सुधार पर जोर

क्वालिटी सर्किल गतिविधियों का उद्देश्य कार्यस्थल पर गुणवत्ता की संस्कृति को मजबूत करना, कामकाज की प्रक्रियाओं में सुधार लाना और सामूहिक प्रयासों से बेहतर परिणाम हासिल करना है। टीम रंकिणी की यह उपलब्धि निरंतर सुधार और टीमवर्क के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस सफलता से टाटा स्टील UISL के Utilities Billing Department में खुशी और गर्व का माहौल है। टीम की उपलब्धि को गुणवत्ता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट