गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले- मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं

By Riya Kumari

Published :

Follow
गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले- मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने बेखौफ अंदाज को लेकर बड़ा बयान दिया। गंभीर ने कहा कि उनकी डिक्शनरी और विचारधारा में डर नाम का कोई शब्द नहीं है। खास बात यह है कि भारत ने सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई थी, जबकि आखिरी दो मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए।

यह भी पढे : IND vs NZ 5th T20: अर्शदीप-सैंटनर के रिकॉर्ड, भारत ने 400 छक्के लगाकर रचा इतिहास

Sunrise Enclave

एक प्रैक्टिस सेशन के बाद मैदान पर उतरी थी टीम इंडिया

गौतम गंभीर ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद तैयारी के लिए केवल एक दिन मिला था। टीम ने 21 अक्टूबर को अभ्यास किया और अगले ही दिन पहला टी20 मुकाबला खेला। खिलाड़ियों ने करीब 15 घंटे की लंबी हवाई यात्रा के बाद अलग मौसम और परिस्थितियों में मैदान संभाला।

गंभीर के मुताबिक, इतने कम समय में तैयारी के बावजूद खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि टीम को इस उपलब्धि पर गर्व होना चाहिए।

दबाव में खेलने की क्षमता की तारीफ

गंभीर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव का शानदार तरीके से सामना किया। उनके मुताबिक, अगर टीम सीरीज नहीं जीतती तो शायद कोई भी कम तैयारी और सिर्फ एक अभ्यास सत्र की बात नहीं करता। ऐसे में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को उचित श्रेय मिलना चाहिए।

भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। हालांकि, न्यूजीलैंड ने चौथे और पांचवें मैच में वापसी करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की। इसके बावजूद भारतीय टीम ने सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।

आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की शानदार 93 रनों की पारी की बदौलत भारत को सात विकेट से हराया।

श्रेसय अय्यर की कप्तानी को सराहा

गौतम गंभीर ने कप्तान श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के साथ सीरीज जीतना आसान नहीं था। अय्यर ने टीम को अच्छी तरह संभाला और खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करवाया।

गंभीर ने साफ किया कि भारतीय टी20 टीम की आक्रामक सोच और खेलने का तरीका आगे भी जारी रहेगा। उनके मुताबिक, टीम का लक्ष्य दबाव से बचना नहीं, बल्कि उसका सामना करते हुए बेहतर क्रिकेट खेलना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट