शहरी निकायों में विकास को 21 करोड़ मंजूर

By Riya Kumari

Published :

Follow
शहरी निकायों में विकास को 21 करोड़ मंजूर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राज्य के शहरी निकायों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने करीब 21 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी है। अलग-अलग तिथियों को जारी आदेशों में पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर 49 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 5.31 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया गया है।

यह भी पढे : झारखंड में वकीलों के कोर्ट परिसर में Reel बनाने पर रोक, पुरानी पोस्ट हटाने का निर्देश; नहीं माने तो होगी कार्रवाई

Sunrise Enclave

इसके अतिरिक्त रांची और देवघर नगर निगम, रामगढ़ नगर परिषद तथा धनवार नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए क्रमशः 7.97 करोड़, चार करोड़, 2.25 करोड़ और 1.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।

देवघर में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, रामगढ़ और धनवार को भी मिली स्वीकृतिः देवघर नगर निगम को ‘नागरिक सुविधा’ मद के अंतर्गत चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

वित्त आयोग की अनुशंसा से निकायों को मिलेगी राशि

पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर 49 शहरी स्थानीय निकायों को कुल 5.31 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है। यह राशि दो क्षेत्रों में बांटी गई है। इसका उपयोग संविधान की 12वीं अनुसूची में वर्णित कार्यों के लिए ही किया जा सकेगा।

रांची में सड़क का किया जाएगा नवीनीकरण

A रांची में कचहरी चौक से नये ऑफिस चौक होते हुए चंद्रशेखर आजाद चौक तक सड़क के सौंदर्याकरण के लिए 7.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसमें से करीब 3.21 करोड़ रुपये सड़क के पुनर्सतह एवं नवीनीकरण पर खर्च होंगे। हार्डस्केप एवं सॉफ्टस्केप विकास कार्यों पर करीब 3.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना का क्रियान्वयन जुडको करेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---