बिहार के सारण जिला में सहायक की 20 रिक्तियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिहार के सारण जिला में सहायक की 20 रिक्तियां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जिला बाल संरक्षण इकाई सारण क्षेत्र (बिहार) ने सहायक के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां केवल बिहार के सारण के लोगों के लिए हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को संस्थान की वेबसाइट से आवेदन-पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन-पत्र भरकर संस्थान के तय पते पर डाक और ईमेल से भेजना होगा। सभी तरह से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 08 नवंबर 2026 है।

यह भी पढे : स्टेशन मास्टर के 1265 मौके

Sunrise Enclave

सहायक, कुल पद :20

योग्यता: सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, बाल विकास अथवा विधि में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या

किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ बाल अधिकार अथवा परामर्श में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

पारिश्रमिक : 9000 रुपये ।

आयु सीमा : न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 16 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी। अधिकतम आयु सीमा में बिहार के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया: तय मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्कः शुल्क देय नहीं है।

आधिकारिक वेबसाइट : https://saran.nic.in/इस पते पर भेजें आवेदन

  • सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, सारण, श्री नंदन पुस्तकालय के पास, साधनापुरी, सारण, छपरा बिहार-841301 इस ईमेल आईडी पर भेजें आवेदन

ईमेल आईडी :

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---