डिजाइन में बनाना है करियर, यहां करें अप्लाइ

By Riya Kumari

Published :

Follow
डिजाइन में बनाना है करियर, यहां करें अप्लाइ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआइडी) में एडमिशन के लिए होनेवाले एंट्रेंस की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. देश के इस प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो जानें आवेदन एवं एंट्रेंस टेस्ट के बारे में. बारहवीं के बाद बीडेस की कर रहे हैं, तो राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के अहमदाबाद, गांधीनगर एवं बेंगलुरु कैंपस में एडमिशन पाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. बेशक सीटें कम हैं, लेकिन एंट्रेंस की अच्छी तैयारी के साथ आप अपना एडमिशन सुनिश्चित कर सकते हैं.

यह भी पढे : Jamshedpur जेवियर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी दीपावली, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sunrise Enclave

कोर्स के बारे में जानें

एनआइडी चार वर्षीय बीडेस / साढ़े पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमडेस प्रोग्राम में प्रवेश देगा. यहां छात्र कम्युनिकेशन डिजाइन (ग्राफिक डिजाइन / डिजाइन फॉर मूविंग इमेजेस/इंट्रेक्शन डिजाइन), इंडस्ट्रियल डिजाइन (प्रोडक्ट डिजाइन / ट्रांसपोर्टेशन एवं ऑटोमोबाइल डिजाइन), टेक्सटाइल एवं अपेरल डिजाइन में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं.

  • योग्यता : किसी भी विषय में बारहवीं पास छात्र एंट्रेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • एनआइडी की वेबसाइट से
  • अंतिम तिथिः 30 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करना है. विवरण देखें : https://admissions.nid.edu/NIDA2027
  • एंट्रेंस से मिलेगा एडमिशन

एडमिशन के लिए एनआइडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) आयोजित करेगा, जिसके चरण-1 में प्रीलिम्स होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता और डिजाइन एप्टीट्यूड को परखना है. प्रीलिम्स का आयोजन 20 दिसंबर को होगा. चरण-2 में प्रीलिम्स में शॉर्टलिस्ट किये गये छात्र मेंस देंगे, जिसमें स्टूडियो सेंसिटिविटी टेस्ट और पर्सन सेंसिटिविटी टेस्ट लिया जायेगा. अंतिम मेरिट सूची केवल मेंस के अंकों से तैयार की जायेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---