सोशल संवाद / जमशेदपुर : हितकु, नरवा, सुंदरनगर स्थित डिवाइन मिशन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डॉक्टर अशोक सिंह द्वारा फिता काटकर किया गया। वर्ग नर्सरी से 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा सभी विषयों से संबंधित प्रदर्शन की गई। मूलत: पर्यावरण, जल संरक्षण, ऊर्जा, सामाजिक घटना जैसे मुख्य मुद्दों को प्रेरणा के रूप में देखने को मिला, जो प्रदर्शन में आकर्षण का केंद्र बना रहा।
यह भी पढे : निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद
आगंतुको एवं अभिभावकों के द्वारा बच्चों के प्रयास को काफी सराहा गया। पूर्ण प्रदर्शनों की संख्या 120 रहा जिसको क्रमशः 5 वर्गों में बांटा गया तथा सभी वर्गों से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया श्रेष्ठ प्रस्तुति कक्षा दसवीं के छात्र मोहित ग्रुप को मिला, साथ ही प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
पूरे कैंपस में मेले का आनंद बच्चों के साथ-साथ आगंतुकों अभिभावकों (पुरुष एवं महिलाएं) ने लिया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि अजीत कुमार मुंडा (थाना प्रभारी सुंदर नगर) तथा ऋषि चंद्रानी (रोटरी क्लब जमशेदपुर की सदस्य) विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह (शिक्षक हिंदुस्तान मित्र मंडल विद्यालय) एवं कल्पना भगत (शिक्षिका पीएम श्री उच्च विद्यालय, खूकरडीह) रहे, जिन्हें प्राचार्य विवेक विशाल द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।











