सोशल संवाद / डेस्क : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अल्प सूचना पर इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से नियमित ट्रेनों में भीड़ की लगातार समीक्षा की जा रही है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : Jharkhand Air Pollution: दीपावली के बाद हवा खराब, हजारीबाग का AQI 173
1. सरहिंद-सहरसा अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन (04568)
रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 04568 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित त्योहार स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन सरहिंद से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। रास्ते में इसका ठहराव राजपुरा जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, यमुनानगर जगाधरी और सहारनपुर जंक्शन पर होगा। इसके बाद ट्रेन पूर्णिया कोर्ट जनसेवा/सहरसा त्योहार स्पेशल ट्रेन (14618/04528) के निर्धारित मार्ग और ठहराव के अनुसार संचालित होगी।
2. आनंद विहार-भागलपुर अनारक्षित त्योहार स्पेशल (04456)
दूसरी ट्रेन संख्या 04456 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर अनारक्षित त्योहार स्पेशल है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। इसका रूट विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) के मार्ग के अनुसार निर्धारित किया गया है।
इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह जंक्शन, लखीसराय जंक्शन, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज में होगा।
यात्रियों की भीड़ पर रेलवे की नजर
त्योहारों के दौरान घर लौटने और यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेलवे के अनुसार, ट्रेनों में यात्रियों की संख्या की समीक्षा जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है।
नोट: यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर जांच लें।











