पाकिस्तान ने US के डिपोर्टेशन विमान को लौटाया, 9 ईरानी नागरिकों को लेकर जा रही फ्लाइट Arizona वापस पहुंची

By Riya Kumari

Published :

Follow
पाकिस्तान ने US के डिपोर्टेशन विमान को लौटाया, 9 ईरानी नागरिकों को लेकर जा रही फ्लाइट Arizona वापस पहुंची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान ने कथित तौर पर 9 ईरानी नागरिकों को लेकर आ रहे अमेरिकी डिपोर्टेशन विमान को अपने यहां प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विमान को बीच रास्ते से ही वापस अमेरिका लौटना पड़ा। मंगलवार, 10 नवंबर को एरिजोना के मेसा से उड़ान भरने वाला यह विमान करीब 30 मिनट बाद वापस अपने मूल स्थान पर उतर गया।

यह भी पढे : लंदन में गूंजेगी छठी मईया की जयकार, बिहार-झारखंड के 2000 लोग मनाएंगे छठ महापर्व

Sunrise Enclave

पाकिस्तान के रास्ते ईरान भेजने की थी योजना

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन की योजना ईरानी नागरिकों को पहले पाकिस्तान भेजने और फिर वहां से ईरान स्थानांतरित करने की थी। इसके लिए चार्टर विमान की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पाकिस्तान की ओर से कथित तौर पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने के कारण पूरी योजना रुक गई।

विमान के वापस लौटने के बाद सभी 9 ईरानी नागरिकों को उतारकर एरिजोना के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में वापस भेज दिया गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। India

कुछ दिन पहले भी रद्द हुई थी डिपोर्टेशन की कोशिश

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका की ईरानी नागरिकों को वापस भेजने की योजना अटकी है। इससे पहले 8 नवंबर को कम से कम 8 ईरानी नागरिकों को लेकर एक अन्य विमान ने मेसा से उड़ान भरी थी। उसे जॉर्जिया होते हुए पाकिस्तान पहुंचना था, लेकिन यह ऑपरेशन भी अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था।

मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

अमेरिका में रह रहे कुछ ईरानी नागरिकों ने शरण (Asylum) के लिए आवेदन किया था। उनके वकीलों और मानवाधिकार संगठनों ने उन्हें वापस ईरान भेजने की योजना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ईरान लौटने पर कुछ लोगों को उत्पीड़न और गंभीर खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

ईरानी अमेरिकन लीगल डिफेंस फंड ने इस मामले में अमेरिकी अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ICE ने शरण आवेदनों से जुड़ी गोपनीय जानकारी ईरानी अधिकारियों के साथ साझा की। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।

अमेरिका की डिपोर्टेशन नीति को लगा झटका

अमेरिकी प्रशासन ईरान और अफगानिस्तान जैसे देशों में नागरिकों को वापस भेजने के लिए तीसरे देशों के रास्ते का इस्तेमाल करने की संभावनाएं तलाश रहा है। पाकिस्तान की कथित असहमति से इस योजना के सामने राजनयिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां बढ़ गई हैं।

फिलहाल 9 ईरानी नागरिक अमेरिका के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में हैं। उन्हें दोबारा कब और किस रास्ते से भेजने की कोशिश होगी, इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट