20 को रामार्चा पूजा, तैयारियां जोरों पर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Ramarcha Puja on the 20th

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा हर साल आयोजित किये जाने वाले रामार्चा पूजा की तैयारियों जोरों पर हैं। इस बार का रामार्चा पूजा 20 और 21 नवंबर को होना है। 20 नवंबर को श्री राय के 42, जे. रोड, बिष्टुपुर स्थित आवास पर पूजा होगी और 21 नवंबर को मणिमेला मैदान में प्रसाद का वितरण होगा।

यह भी पढ़े : एमजीएम में खुलेगा राज्य का दूसरा सुपर स्पेशियलिटी विभाग

Sunrise Enclave

इस सिलसिले में श्री राय बुधवार को मणिमेला मैदान में पहुंचे और व्यवस्था को देखा। प्रसाद बनने का स्थान, प्रसाद का वितरण कहां से होगा, एक बार में कितने लोग मैदान में प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं, गेट का निर्माण आदि को लेकर उन्होंने जरूरी निर्देश दिये।

गौरतलब है कि सरयू राय विगत 25 वर्षों से रामार्चा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं। यह आयोजन का 26वां साल है। इस पूजा में आम जन से लेकर विशिष्ट लोग सम्मिलित होते रहे हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों से लेकर बिहार और अन्य प्रदेशों से भी लोग इस पूजा में आते रहे हैं। इस पूजा में प्रसाद के रुप में हाथी कानपुड़ी बनाई जाती है जो लोगों में बेहद लोकप्रिय है।

इस मौके पर प्रकाश राव, सुर रंजन राय, मनोज सिंह, अशोक गोयल, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, नीरज सिंह, सन्नी सिंह आदि मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---