सोशल संवाद / डेस्क : लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे और चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। किसी ट्रेन को चार घंटे तो किसी को 10 घंटे से अधिक की देरी हो रही है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बानो, हटिया, मुंबई, रांची, अलीपुरद्वार, शालीमार और दरभंगा से खुलने वाली कई स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से रवाना हुईं।
यह भी पढ़े : TMH Jamshedpur में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, शुरू हुई मुफ्त ‘सेवा सवारी’; चार नई सुविधाओं का उद्घाटन
मुंबई-हटिया स्पेशल करीब साढ़े 10 घंटे की देरी से चल रही थी। वहीं, हटिया-बेंगलुरु स्पेशल निर्धारित समय सुबह 9.05 बजे के बजाय करीब 11.30 बजे रवाना हुई। दरभंगा-शालीमार स्पेशल भी रात 12.30 बजे के बजाय सुबह 3.47 बजे खुली। कई ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह शुरुआती स्टेशनों से देर से रवाना होना बताया जा रहा है।
बिहार रूट पर बढ़ा ट्रेनों का दबाव, प्लेटफॉर्म के बाहर इंतजार
छठ पर्व को लेकर बिहार की ओर जाने वाली नियमित और स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रेल परिचालन पर दबाव बढ़ गया है। कई ट्रेनों को स्टेशन के बाहर खड़े होकर प्लेटफॉर्म खाली होने का इंतजार करना पड़ रहा है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
ये स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं घंटों विलंब से
11 नवंबर को कई स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं। इनमें प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं:
- 08632 बानो-हटिया स्पेशल: बानो से शाम 4.30 बजे खुलने का समय था, लेकिन शाम 5.10 बजे तक रवाना नहीं हुई थी।
- 08662 अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल: सुबह 7.03 बजे रवाना हुई और करीब एक घंटे विलंब से चल रही थी।
- 08637 हटिया-बेंगलुरु स्पेशल: सुबह 9.07 बजे खुली और करीब ढाई घंटे विलंब से चल रही थी।
- 08610 मुंबई-हटिया स्पेशल: 10 नवंबर को रात 10.55 बजे खुली और करीब साढ़े 10 घंटे विलंब से चल रही थी।
- 08616 रांची-शालीमार स्पेशल: 11 नवंबर की रात 11 बजे खुलने का समय था। इसके 12 नवंबर को सुबह 8.30 बजे पहुंचने का निर्धारित समय था।
- 08507 शालीमार-विशाखापत्तनम स्पेशल: सुबह 5 बजे के बजाय 9.10 बजे रवाना हुई। करीब साढ़े चार घंटे विलंब से चल रही थी।
- 08110 दरभंगा-शालीमार स्पेशल: रात 12.30 बजे के बजाय सुबह 3.47 बजे रवाना हुई। इसके शालीमार पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 2.30 बजे था, जबकि रात 8.24 बजे पहुंचने की जानकारी दी गई।
12 नवंबर को चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से 12 नवंबर को भी कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनका शेड्यूल इस प्रकार है:
- 08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल: शाम 7 बजे राउरकेला से खुलेगी।
- 08615 शालीमार-रांची स्पेशल: रात 10.15 बजे शालीमार से रवाना होगी और 13 नवंबर को सुबह 7.55 बजे रांची पहुंचेगी।
- 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल: रात 11.40 बजे अजमेर से खुलेगी और 14 नवंबर को शाम 4 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
13 नवंबर को इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
- 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल: रात 9 बजे झंझारपुर से खुलेगी।
- 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: शाम 6 बजे रांची से रवाना होगी और 14 नवंबर को सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी।
- 08895 गोंदिया-पटना स्पेशल: दोपहर 12.30 बजे गोंदिया से खुलेगी और अगले दिन शाम 4.30 बजे पटना पहुंचेगी।
- 09619 अजमेर-रांची स्पेशल: रात 11.05 बजे अजमेर से खुलेगी और 15 नवंबर को सुबह 7.30 बजे रांची पहुंचेगी।
- 08045 शालीमार-चार्लापल्ली स्पेशल: रात 12.30 बजे शालीमार से रवाना होगी और 14 नवंबर को सुबह 4.30 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी।
- 06081 तिरुवनंतपुरम-सांतरागाछी स्पेशल: दोपहर 2.15 बजे तिरुवनंतपुरम से खुलेगी और 15 नवंबर को दोपहर 1.15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
- 08047 सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल: शाम 6 बजे सांतरागाछी से खुलेगी और 14 नवंबर को रात 8.50 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी।
14 नवंबर को चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
- 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल: शाम 6.10 बजे पटना से खुलेगी और 16 नवंबर को सुबह 3 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
- 02877 रांची-आनंद विहार स्पेशल: शाम 5.40 बजे रांची से रवाना होगी और 15 नवंबर को शाम 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- 08046 चार्लापल्ली-शालीमार स्पेशल: सुबह 6.55 बजे चार्लापल्ली से खुलेगी।
- 08048 नाहरलगुन-सांतरागाछी स्पेशल: रात 11.55 बजे नाहरलगुन से खुलेगी और 16 नवंबर को सुबह 4.15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
- 07221 चार्लापल्ली-सांतरागाछी स्पेशल: सुबह 5.40 बजे चार्लापल्ली से खुलेगी और 15 नवंबर को सुबह 11 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
- 03465 मालदा टाउन-दीघा स्पेशल: दोपहर 1.10 बजे मालदा टाउन से खुलेगी और रात 11 बजे दीघा पहुंचेगी।
- 03466 दीघा-मालदा टाउन स्पेशल: रात 11.40 बजे दीघा से खुलेगी और 15 नवंबर को सुबह 9.20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
ट्रेन से निकलने से पहले जरूर चेक करें स्टेटस
छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने और परिचालन दबाव के कारण देरी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए। इससे स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार से बचा जा सकता है।











