सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी की विजय खां ने की निंदा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Vijay Khan condemns BJP spokesperson's remarks on Sonia Gandhi's book

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक Belonging: A Journey of Love के 10 नवंबर को बाजार में आने के बाद इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की प्रतिक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी को-ऑर्डिनेटर विजय खां ने भाजपा प्रवक्ता के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे तथ्यहीन और सोनिया गांधी के संघर्ष एवं त्याग का अपमान बताया है।

यह भी पढ़े : Kangana Ranaut ने Sonia Gandhi पर लगाए गंभीर आरोप, Swiss Bank Accounts और Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Sunrise Enclave

विजय खां ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक के माध्यम से जीवन के अनुभवों, प्रेम, पीड़ा और अपनेपन की भावनाओं को साझा किया है। इसे राजनीतिक विवाद का विषय बनाना भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में जब पूरा गठबंधन सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता था, तब उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया। यह उनके त्याग और सिद्धांतों का प्रमाण है। ऐसे में उन्हें ‘सुपर पीएम’ कहना दुर्भावनापूर्ण राजनीति को दर्शाता है।

उन्होंने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से मनरेगा, सूचना का अधिकार और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कानूनों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई गई, जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिला।

विजय खां ने कहा कि सोनिया गांधी की पुस्तक उनके निजी जीवन का संस्मरण है, न कि इतिहास की कोई पाठ्यपुस्तक। भाजपा को उनके व्यक्तिगत अनुभवों को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और झारखंड के अधिकारों जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।

अंत में विजय खां ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से अपने बयान पर खेद व्यक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी के त्याग,

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---