चक्रधरपुर के तीन विद्यालयों में 30 अतिरिक्त कमरों का होगा निर्माण, सांसद और विधायक ने रखी आधारशिला

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
30 additional classrooms to be constructed across three schools in Chakradharpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड के तीन विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कुल 30 अतिरिक्त वर्ग-कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को मारवाड़ी प्लस-2 उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने संयुक्त रूप से तीनों योजनाओं की आधारशिला रखी। ये निर्माण कार्य झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत कराए जाएंगे। योजना के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, निश्चिंतपुर में 8 अतिरिक्त वर्ग-कक्ष, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सरजमहातु में 5 अतिरिक्त वर्ग-कक्ष तथा मारवाड़ी प्लस-2 उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर में 17 अतिरिक्त वर्ग-कक्षों का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़े : संजय नदी के दोनों छोर पर बनेगा छठ घाट और गार्डवाल, सांसद जोबा माझी व विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

Sunrise Enclave

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी और विधायक सुखराम उरांव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है। बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन और बुनियादी सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। अतिरिक्त कमरों के निर्माण से विद्यार्थियों को बैठने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और पठन-पाठन का माहौल भी सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों से भी पूरी निष्ठा के साथ बच्चों का भविष्य संवारने की अपील की। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय साव, वार्ड पार्षद संजय पासवान, प्रधानाध्यापिका सोसन प्रभावती खेस, हेमंत पान, लाला पप्पू, राजेश गुप्ता, गुड्डू सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---