छठ पूजा 2026: जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों का पार्किंग प्लान जारी, जानें कहां खड़े होंगे वाहन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jamshedpur Chhath Ghat Parking

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: छठ पूजा 2026 को लेकर जमशेदपुर जिला यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। शहर के 20 प्रमुख छठ घाटों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था जारी कर दी गई है। इसका उद्देश्य छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में जाम की परेशानी से बचाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

यह भी पढ़े : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

Sunrise Enclave

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, श्रद्धालुओं को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने होंगे। तय स्थानों के अलावा सड़क पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

मेरिन ड्राइव और कदमा के छठ घाटों पर कहां होगी पार्किंग?

बेली बोधनवाला घाट (बिष्टुपुर) जाने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग घाट के रास्ते के सामने सड़क किनारे और खाली स्थानों पर होगी। वहीं, बड़े वाहनों को खरकई पुल पुलिस पोस्ट के बगल स्थित खाली जगह पर खड़ा करना होगा।

मेरिन ड्राइव स्थित कपाली घाट, ग्रीन पार्क घाट, सती घाट, रामजनम नगर रोड नंबर-09 घाट और बच्चा सिंह छठ घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

दोमुहानी घाट के लिए कार और दोपहिया वाहनों की पार्किंग जेएनएसी पार्क में होगी। पार्क के सामने बाउंड्री वाले स्थान पर छोटे और बड़े वाहन खड़े किए जाएंगे। न्यू पुल दोमुहानी गोलचक्कर के पास स्थित घाट के लिए सड़क किनारे सिंगल लाइन और खाली स्थान पर पार्किंग तय की गई है।

इसके अलावा शास्त्री नगर रोड नंबर-04 घाट और नील सरोवर तालाब (उलियान) जाने वाले श्रद्धालुओं को सड़क किनारे सिंगल लाइन में वाहन पार्क करना होगा।

साकची और भुइयांडीह के घाटों के लिए पार्किंग व्यवस्था

साकची के स्वर्णरेखा गांधी घाट और हाथी घोड़ा मंदिर घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग विवेकानंद स्कूल के मैदान में होगी। वहीं, भुइयांडीह स्थित पाण्डेय घाट के लिए दुर्गा पूजा मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है।

जुगसलाई और बागबेड़ा में यहां खड़े होंगे वाहन

जुगसलाई के शिव घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों की पार्किंग तय की गई है। बागबेड़ा की ओर से आने वाले वाहन संत जॉन स्कूल परिसर में खड़े होंगे, जबकि जुगसलाई-बागबेड़ा की तरफ से आने वाले अन्य वाहनों के लिए विंध्यवासिनी मंदिर के पास जगह निर्धारित की गई है। बागबेड़ा स्थित बड़ौदा घाट जाने वाले श्रद्धालु सिदो-कान्हू मैदान या डीबी मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।

सिदगोड़ा, टेल्को और डिमना लेक में पार्किंग प्लान

सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए टाउन हॉल के बगल वाले मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। टेल्को के हुडको डैम घाट के लिए हुडको पार्क के सामने और हुरलुंग स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट के लिए नदी के सामने वाले मैदान में वाहन खड़े किए जाएंगे।

लक्ष्मी नगर मकदम घाट जाने वाले श्रद्धालुओं को सड़क किनारे सिंगल लाइन में वाहन पार्क करना होगा। वहीं, डिमना लेक छठ घाट के लिए डिमना लेक मैदान निर्धारित किया गया है।

पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

यातायात डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि छठ पूजा के दौरान पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि शहर में कहीं भी जाम की स्थिति न बने। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और सड़क पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा न करें।

किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---