सोशल संवाद / डेस्क : YouTube पर हाल ही में एक बेहद अजीब और रहस्यमयी वीडियो सामने आया है, जिसने दुनियाभर के यूजर्स को हैरान कर दिया है। इस वीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात इसकी लंबाई है, जो करीब 140 साल बताई जा रही है। इस वीडियो को @ShinyWR नाम के चैनल से अपलोड किया गया है।

यह भी पढे : बिना मांगे पासवर्ड रीसेट ईमेल पर Instagram की सफाई, डेटा लीक नहीं, यूज़र अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित
अगर आप इस वीडियो को देखने की कोशिश करते हैं, तो स्क्रीन पूरी तरह काली रहती है। न तो कोई विजुअल दिखता है और न ही कोई आवाज सुनाई देती है। इसके बावजूद अब तक करीब 20 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस पर 29 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। बिना किसी कंटेंट के इतनी लोकप्रियता ने इसे और रहस्यमयी बना दिया है।
क्या सच में 140 साल का है यह वीडियो?
जब कोई यूजर YouTube पर इस वीडियो को ओपन करता है, तो उसकी अवधि 140 साल दिखाई देती है। लेकिन जैसे ही वीडियो प्ले किया जाता है, इसकी टाइमिंग घटकर लगभग 12 घंटे रह जाती है। इसी वजह से कई लोग इसे YouTube का टेस्ट वीडियो मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे तकनीकी गड़बड़ी बता रहे हैं। फिलहाल इसकी असली वजह साफ नहीं हो पाई है।
चैनल और डिस्क्रिप्शन ने बढ़ाया रहस्य
इस वीडियो का डिस्क्रिप्शन भी लोगों को डराने वाला है। इसमें कुछ अरबी जैसे अक्षर लिखे हैं, जिनका मतलब बताया जा रहा है – “आओ, मुझसे नर्क में मिलो।” चैनल प्रोफाइल के अनुसार इसे नॉर्थ कोरिया से ऑपरेट किया जा रहा है। इस चैनल पर 294 घंटे के वीडियो और 300 घंटे की लाइव स्ट्रीम भी मौजूद है।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे अजीब वीडियो
YouTube पर इससे पहले भी लंबे और अजीब वीडियो अपलोड होते रहे हैं। साल 2011 में Jonathan Harchick ने 596 घंटे का वीडियो अपलोड कर रिकॉर्ड बनाया था। फिलहाल लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि इतने लंबे वीडियो से कितनी कमाई होती होगी। इस रहस्यमयी वीडियो से जुड़े कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं।










