झारखंड के गुवा स्थिति कच्छी धौड़ा में 72 घंटे का अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन आयोजित

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड के गुवा स्थिति कच्छी धौड़ा में 72 घंटे का अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन आयोजित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट संजय सिन्हा ) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के निकट झारखंड के गुवा स्थित कच्छी धौड़ा में शुक्रवार से श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच किया गया। तीन पहर तक चलने वाला यह 72 घंटे का अखंड संकीर्तन 25 मई तक चला। कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा से पहुंचे विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढे : West Singhbhum Success : खूंटपानी की दीदियों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, पलाश नोटबुक बना पहचान

Sunrise Enclave

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ करो नदी से कलश यात्रा निकालकर की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल तक कलश पहुंचाकर उसे स्थापित कर किया गया जिसके बाद अखंड नाम संकीर्तन आरंभ हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।   प्रतिदिन संध्या 4 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन कमेटी के राजा ठक्कर, राजू चौबे, निलेश ठक्कर, दयालाल ठक्कर, भावेश ठक्कर, नरेश चौबे, बबलू मिश्रा, पंकज ठक्कर, विपिन ठक्कर सहित कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---