---Advertisement---

झारखंड स्थापना दिवस पर बड़ा तोहफा, 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का होगा शिलान्यास

By Riya Kumari

Published :

Follow
A big gift on Jharkhand Foundation Day

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : 15 नवंबर को झारखंड अपने गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसे लेकर पूरे राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो चुका है। वहीं, राज्य स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 10 विभागों के अंतर्गत 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का शिलान्यास होगा।

यह भी पढे : रांची में होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच, जानिए कब मिलेगा टिकट

इसमें सबसे अधिक पथ निर्माण की 2396 करोड़ की 66, जल संसाधन की 2082 करोड़ एवं नगर विकास विभाग की 887 करोड़ की क्रमश: 24-24, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की 61 करोड़ की कुल 21, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की 412 करोड़ की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास होगा। नगर विकास की दो प्रमुख योजनाएं ऐसी हैं, जिसका उद्घाटन किया जा सकता है। इसमें पहला 24.50 करोड़ से बने गिरिडीह नगर निगम और 270 करोड़ से अधिक की लागत से बने रांची का रवींद्र भवन है। जानकारी के मुताबिक, जुडको ने दोनों भवनों का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया है। वहीं, पथ निर्माण के तहत जमशेदपुर-हाता पथ का कार्य (कुल लंबाई 18.45 किमी), लागत ₹17.50 करोड़ का है।

● नगर विकास की 887 करोड़ की शिलान्यास होने वाली योजनाओं में रांची स्मार्ट सिटी में रिक्रिएशन पार्क 1 एवं 2, रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में सामुदायिक एवं ईको पार्क, हरमू, सहजानंद चौक, रांची में हवाई अड्डा से हिनू चौक तक हार्ड स्केप एवं सॉफ्टस्कैप आदि का विकास, आईटीआई, राजकीय एवं खादगढ़ा बस स्टैंड का पुनर्विकास सहित लोहरदगा, गुमला, बंशीधर जलापूर्ति परियोजना, चाकुलिया में जी प्लस टू शापिग कॉम्पलेक्स, चाकुलिया में जी प्लस टू रिक्रिएशन हॉल, लातेहार नगर परिषद के नए कार्यालय भवन और गुमला, दुमका एवं रामगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का शिलान्यास।

● पर्यटन विभाग की कुल 39 करोड़ की योजनाओं में सिमडेगा में रामरेखा धाम का सुंदरीकरण, साहिबगंज जिले में भोगनाडीह अंतर्गत सिदो-कान्हो की जन्मस्थली का उन्नयन एवं मोतिझरना और सैदपुर स्थित कन्हैया स्थान का विकास करना शामिल है।

● श्रम और महिला बाल विकास विभाग का क्रमश: हजारीबाग में 3.46 करोड़ की लागत वाला उपनिदेशक कार्यालय और 4.62 करोड़ की लागत वाला प्रस्तावित सुरक्षा भवन का शिलान्यास।

● भवन निर्माण की कुल 17 करोड़ की योजनाओं में लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर एवं गिरिडीह में बार काउंसिल भवन निर्माण का शिलान्यास।

पथ निर्माण : 63 योजनाओं पर खर्च होंगे 2396 करोड़

राज्य में पथ निर्माण विभाग के तहत कुल 63 योजनाओं पर 2396 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सबसे बड़ी परियोजना गिरिडीह बाईपास (टुंडी की ओर) का निर्माण कार्य है, जिसकी कुल लंबाई 26.672 किमी है और इसकी लागत ₹582.42 करोड़ है। इस परियोजना में पुलों, वाहन-अंडरपास, आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज), भू-अर्जन, पौधरोपण शामिल है।

● पूर्वी सिंहभूम में कई महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं। मुसाबनी-डुमरिया आस्था कोईमा से ओडिशा सीमा पथ (कुल लंबाई 47.30 किमी) का राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य कुल लागत ₹25.82 करोड़ का है। सेरलडीह से नरसिंहबहाल भाया मोहरदा, उड़ीसा सीमा तक पथ (कुल लंबाई 15.050 किमी) का मजबूतीकरण, चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (कुल लागत ₹67.97 करोड़) है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version