‘India Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन बैठक में मानसून सत्र के लिए बनेगी साझा रणनीति

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/ डेस्क: इंडिया गठबंधन में मानसून सत्र के लिए साझा रणनीति बनेगी। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों की शनिवार को बैठक होगी जिसमें संसद के मानसून सत्र के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास ‘10 राजाजी मार्ग’ पर होगी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि शनिवार को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुलाई गई है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अचानक से ‘रोके जाने’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे और कुछ अन्य विषयों पर बैठक में चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे. हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आम आदमी पार्टी (आप) तथा तृणमूल कांग्रेस बैठक में शामिल होंगी या नहीं. संसद का मानसून सत्र आगामी 21 जुलाई को शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट