Dr Abhishek Child Care

होली से पहले अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, 48 लीटर शराब जब्त, आरोपी फरार

By Riya Kumari

Published :

Follow
होली से पहले अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, 48 लीटर शराब जब्त, आरोपी फरार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आसन्न होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्यूबगेट के समीप स्थित मुखी बस्ती में सुशांत मुखी के घर पर औचक छापेमारी की गई।

यह भी पढे : Kerala name change: ‘केरलम’ की मंजूरी के बीच जानिए कैसे बना राज्य, त्रावणकोर का क्या हुआ?

छापेमारी के दौरान झारखंड राज्य में प्रतिबंधित King’s Gold ब्रांड की व्हिस्की की दो कार्टन सहित कुल 18 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। छापेमारी दल के पहुंचने से पूर्व आरोपी को सतर्क कर देने के कारण वह मौके से फरार हो गया। अभियुक्त सुशांत मुखी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं परसुडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी टोला, सोपोडेरा में अवैध चुलाई शराब की बिक्री की सूचना पर की गई छापेमारी में गौतम कुमार खटुआ उर्फ बबलू के घर से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध भी उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। होली पर्व के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version