Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रक्षा राज्य मंत्री से मिला सिखों का प्रतिनिधिमंडल, सेना में बढ़ाया जाए सिखों का कोटा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
रक्षा राज्य मंत्री से मिला सिखों का प्रतिनिधिमंडल सेना में बढ़ाया जाए सिखों का कोटा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से राज की राजधानी रांची में मिला। उन्हें गुलदस्ता भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर सिख समुदाय की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना में सिखों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का आग्रह किया। इसके साथ ही जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन में भाजपा के पक्ष में सिखों की बड़ी भागीदारी पर प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़े : राजनगर में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, 54 करोड़ की परिसंपत्तियों का किया वितरण

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सिखों की भाजपा के पक्ष में दिन रात मेहनत करने की सराहना करते हुए सिख नेताओं के प्रति भाजपा संगठन एवं प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की ओर से आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह जमशेदपुर का दौरा कर सिख संगत के दर्शन करेंगे। वहीं देश की आजादी, देश के निर्माण एवं देश की रक्षा में सिखों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख पंथ के राष्ट्रवाद के प्रति हर भारतीय नतमस्तक है और प्रधान सेवक और भाजपा इसकी अपवाद नहीं है।

इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, चेयरमैन और भाजपा नेता चंचल सिंह भाटिया,  संरक्षक जसवीर सिंह सोनी एवं अन्य मौजूद रहे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator