सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के कुल 238 पद भरे जाएंगे।
यह भी पढे : एसबीआई में पीओ के 1500 होगी भर्ती
- आरक्षण का लाभउत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 थी।
- एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कुल पद : 238 योग्यता
- स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है या समकक्ष योग्यता हो।
- पीईटी 25 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
अधिमानी अर्हता
- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा की हो। या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो। वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये।
आयु सीमा
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।
- आयु की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु में यूपी के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
- वेबसाइट : https://upsssc.gov.in










