---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा महाप्रसाद का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
काली पूजा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : काली पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर आज महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। मुंडा द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी काली पूजा के उपलक्ष्य में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

यह भी पढे : Ghatshila Election : 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अब बचे 14 उमीदवार

कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जमशेदपुर सांसद विद्युत बरन महतो, पलामू सांसद बी. डी. राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद पी. एन. सिंह, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद व गणेश मिश्रा, द्वय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय एवं दिनेशानंद गोस्वामी,प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले,बलरामपुर विधायक (पश्चिम बंगाल)  मनेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा,चंडीचरण साव,उदय सिंहदेव, विजय खां,आस्तिक महतो,शिवशंकर सिंह,

सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। साथ ही टाटा स्टील के कॉरपोरेट वीपी डी बी. सुन्दररमन, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, जुस्को एमडी ऋतुराज सिंहा,एस के बेहरा ,आर के अग्रवाल,मजदूर नेता राकेश्वर पाण्डेय समेत अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्था में लगे विनोद सिंह, जितेंद्र राय,रुपेश कटरियार, गणेश सोलंकी,रतन महतो,काली शर्मा,नीरज शर्मा,संजय गोराई ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने सभी उपस्थित जनों को काली पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, साथ ही आने वाले छठ महापर्व के लिए भी मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---